• Sat. Nov 7th, 2026

दी न्यू सुपर क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन ने किया विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान, रतलाम के साड़ी कारोबार को गति देने के लिए साड़ी कॉम्प्लेक्स की रखी मांग

BySurendra Jain

Aug 21, 2022

खबर पक्की, 21 अगस्त, रतलाम। दी न्यू सुपर क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया गया। उन्होने रतलाम में साड़ी कारोबार के विस्तार हेतु साड़ी कॉम्प्लेक्स की मांग की। विधायक श्री काश्यप ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को इस संबंध में आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर जल्द ही गंभीरता से विचार होगा।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक श्री काश्यप को बताया कि रतलाम में साड़ी कारोबार निरंतर बढ़ रहा है। इसलिए जल्द से जल्द साड़ी कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाए। विधायक ने अगले सप्ताह इस संबंध में बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दी न्यू सुपर क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंतीलाल डांगी, सचिव राजेश भंडारी, सह सचिव अल्पेश नागोरी, उपाध्यक्ष रमणलाल कासवा, कोषाध्यक्ष रोहित रूनवाल, अरूण चपराटे, श्रीपाल भंडारी, अनिल कोठारी, हेमंत दख, दिलीप गांधी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!