खबर पक्की, 5 अगस्त, रतलाम। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ऐसे शहीदों को याद किया गया। जिनका आजादी में योगदान है लेकिन उल्लेख नही है, ऐसे शहीदों का जीवन चित्र सहित प्रदर्शनी नगर निगम द्वारा रोटरी हाल पर लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को समाज के माध्यम से स्कूलों के माध्यम से दिखाकर वास्तविक दर्शन कराना चाहिए। यह बात स्वराज अमृत महोत्सव समिति के संयोजक महेन्द्र गादिया, सह संयोजक विम्पी छाबड़ा, सुरेन्द्र सिंह भाभरा ने व समिति के सदस्य व मातृशक्ति ने अवलोकन करते हुए कहीं। इसके साथ ही 13 अगस्त को मातृशक्ति की निकलने वाली वाहन रैली पर भी चर्चा की। इसमें अनुराग लोखंडे, अनुज शर्मा, गोपाल मजावदिया, सुनीता छाजेड़, वैदेही कोठारी, ममता भण्डारी, संगीता जैन, प्रतिभा शाह, दिपावली बुचके, सपना पुरोहित, जयश्री राठौर, राजश्री राठौर, सुनीता तिवारी उपस्तिथ रही।

