• Fri. Sep 25th, 2026

विधायक चेतन्य काश्यप ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

BySurendra Jain

Aug 5, 2022

खबर पक्की, 5 अगस्त, रतलाम। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप ने अपने जनसंपर्क कार्यालय से किया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर तिरंगा लगाएंगे, जो भी व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहेगा, वह निर्धारित अंशदान देगा।
विधायक श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा अनुसार जन-जन में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान संचालित होगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घरों में जाकर आमजन से अंशदान प्राप्त कर तिरंगा प्रदान करेंगे। अभियान शुभारंभ के दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, मंडल प्रभारी विनोद यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, हार्दिक मेहता, धीरज व्यास सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!