• Fri. Sep 25th, 2026

श्री राजपूत करणी सेना मूल महिला टीम द्वारा हनुमान ताल पर वृक्षारोपण किया

BySurendra Jain

Aug 4, 2022

खबर पक्की, 4 अगस्त, रतलाम। श्री राजपूत करणी सेना मूल महिला टीम द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष किरण तंवर के नेतृत्व में हनुमान ताल पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद श्रीमती निशा पवन सोमानी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जिसमें सभी करणी सेना मूल महिला टीम रतलाम के सभी पदाधिकारीगण प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरण तंवर और जिलाध्यक्ष पुर्णिमा चौहान, जिला सचिव श्वेता हाड़ा, जिला मीडिया प्रभारी जसकुंवर पंवार, सीमा देवड़ा, विनोद सिंह सोढ़ा, नरेंद्र सिंह सोढ़ा, सोनिया चौहान, आशा भाटी, रेखा सोढ़ा, स्वाति नरुका, रीना नरुका, नीतू कुंवर पंवार, ज्योति तंवर, हरसिला राठौड़, विजयलक्ष्मी चौहान उपस्थित रहे। आभार श्री राजपूत करणी सेना मूल महिला जिला अध्यक्ष पुर्णिमा चौहान ने माना।

error: Content is protected !!