• Thu. Sep 24th, 2026

औषधि विक्रेता संघ ने विधायक चेतन्य काश्यप को भेंट किया तिरंगा

BySurendra Jain

Aug 4, 2022

खबर पक्की, 4 अगस्त, रतलाम। जिला औषधि विक्रेता संघ ने विधायक चेतन्य काश्यप का स्वास्थ्य खराब होने पर उनके निवास पर जाकर कुशलक्षेम जानी। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष जय छजलानी के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्री काश्यप को तिरंगा भी भेंट किया गया।
संघ के प्रवक्ता अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान संघ के चंद्र प्रकाश जैन, विनय लोढा, प्रवीण गुप्ता, दीपक डोशी, दिनेश बरमेचा, संजय पुंगलिया, हार्दिक मेहता, कमलचंद कटकानी, हिम्मतसिंह बेद, जितेंद्र देवानी, जगदीश मोटवानी, पारस जैन, ओमप्रकाश मेहर, सोहेल खान आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!