खबर पक्की, 2 अगस्त, रतलाम। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम में आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी मसा उपाध्याय प्रवर राजेश मुनीजी म सा की महती अनुकम्पा से शाशन दीपक श्री सुमित मुनीजी म सा की प्रेरणा से 25 रंगी सामायिक महाकुम्भ पूर्ण हुआ। जिसमें 1500 लोगो ने सामायिक की 6 वर्ष से लेकर हर उम्र के श्रावक श्राविका ने भाग लिया। 20 घंटे में 25 सामायिक में 25 इस प्रकार हर घटते क्रम में 25 लोगो की आवश्यकता थी लेकिन 25 सामायिक में ही 75 लोग हो गए। सामायिक 30 जुलाई को दोपहर 3 बजे प्रारम्भ हुई जो 31 जुलाई को प्रात: 11 बजे पूर्ण हुई। जिसमें 14100 सामायिक पूर्ण हुई। इतनी सामायिक में सोना व पानी आदि भी वर्जित था परीक्षा की इस घड़ी में राजेन्द्र मूणत ने 37, पारस पगारिया ने 36 महेश मूणत ने तो 24 घंटे में इतनी सामायिक की चातुर्मास के प्रारम्भ में श्री सुमीत मुनीजी मसा ने अपने भाव रखे थे रतलाम संघ ने पूर्ण कर एक इतिहास बना दिया जो पहले क़भी नही हुआ।
इस अवसर पर प्रवचन भी आयोजित किये गए जिसमे शाशन दीपक श्री सुमित मुनीजी मसा ने फरमाया की संघ के प्रति व गुरूदेव की प्रति समर्पण कर रतलाम संघ ने एक कीर्तिमान बनाया, श्री ब्रम्हरिषि जी म सा श्री ऋजुप्रज्ञ जी म सा महासती श्री अणिमा श्री जी मसा श्री सर्वज्ञश्रीजी मसा ने अपने अपने भाव रखे शाशन दीपिका श्री हितेषी श्री जी करिश्मा श्री जी म सा आदि ठाणा भी उपस्तिथ थे।
कार्यक्रम में भूमिका संयोजक महेन्द्र गादिया ने संचालन करते हुए रखी। अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया, मंत्री दशरथ बाफना, मदन कटारिया, चन्दन पिरोदिया, विनोद मेहता, शुशील गोरेचा, अभय मूणत, महिला मंडल चंदकान्ता पिरोदिया, जुली पिरोदिया, चन्दन बाला सियाल, बहुमण्डल से राधिका बाफना, लवीना धम्मानी, प्रीति मूणत, सोनू मूणत, समता युवा संघ से पंकज मूणत, पवन गोरेचा, अजय घोटा, अंशुल मूणत, पंकज कटारिया, बालक मंडल से ऋषभ मूणत, बालिका मण्डल से इशिता मूणत चोपड़ा आदि ने भाव रखे। व्यवस्था में सभी संघ मण्डल के साथ निर्मल मूणत, विकास छाजेड़, ललित कोठारी, अतुल बाफना, सुमित कटारिया, वीरेन्द्र कोठारी, अर्पित बाफना, ऋषभ माण्डोत, अभिषेक बाफना, प्रदीप कोचर बाफना, कमल मारवाडी आदित्य पिरोदिया, पुनीत पिरोदिया, राकेश देवड़ा, प्रदीप पिरोदिया, प्रितेश गादिया, तरुण पिरोदिया, अभिषेक रांका, पवन कोठारी, शीतल कोठारी, हिराभाई, रोहित शांतिलाल गांधी, नरेन्द्र गादिया, राजेश सियार, विनोद कोठारी, राजेश बोहरा आदि ने अपनी सेवा प्रदान की। शान्तिलाल माण्डोत, बाबूलाल सेठिया, कपूर कोठारी, पूनमचंद कोठारी भी उपस्थित थे।
