• Wed. Sep 23rd, 2026

70. 02 मतदान हुआ 20 तारीख को होगी मतगणना सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में कैद

BySurendra Jain

Jul 13, 2022

खबर पक्की :13 जुलाई रतलाम, आज वह निकाय चुनाव में जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और नगर सरकार चुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। भाजपा के उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल के साथ साथ विधायक चैतन्य कश्यप की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव में दांव पर लगी हुई है क्योंकि पूरे चुनाव के दरमियान भाजपा की तरफ से महत्वपूर्ण चेहरा वही थे। कांग्रेस उम्मीदवार मयंक जाट के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है और अपने पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने जिस तरह फ्रंट फुट पर खेला उससे बहुत ही रोचक और रोमांचक हो गया और एक तरफा मुकाबले को उन्होंने कड़ा संघर्ष का मुकाबला बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्षद और महापौर का भाग्य पेटी में बंद हो गया है और यह तो 20 तारीख को ही पता चलेगा कि जनता ने किस को सिर आंखों पर बिठाया। बहर हाल चुनाव में खबर लिखे जाने तक कुल 70 .02 प्रतिशत मतदान की सूचना है। विस्तृत आंकड़े आपको कुछ देर में देते हैं

You missed

error: Content is protected !!