• Wed. Sep 23rd, 2026

बेटे का वोट बाप ने डाला पीठासीन अधिकारी ने कहा किसी ने आपत्ति नहीं ली इसलिए हो गया घोटाला, अब डालो टेंडर वोट

BySurendra Jain

Jul 13, 2022

खबर पक्की :13 जुलाई रतलाम, निकाय चुनाव के लिए आज शहर में मतदान हो रहा है। मतदाताओं में भारी उत्साह है। वह कुछ जगह पर मतदान में गड़बड़ी की शिकायतें भी मिल रही है। ऐसा ही एक वाक्या बूथ क्रमांक 62 पर विरिया खेड़ी वार्ड में देखने को मिला। यहां जब एक युवक शाहिद अपना वोट देने के लिए आया तो पीठासीन अधिकारी ने उसे बताया गया कि आपका आपका वोट तो पिताजी डाल गए हैं। जब उसने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है मेरा वोट कोई दूसरा कैसे डाल सकता है और मतदान की जिद के कारण उसने मीडिया को वहा बुला लिया। मीडिया के वहां आने पर पीठासीन अधिकारी ने कहा कि वह वोट तो डल गया। मशीन पर अब आप को वोट नहीं डालने देंगे आप टेंडर वोट डाल दीजिए। पीठासीन अधिकारी ने कहा कि दोनों पार्टियों के लोग यहां बैठे हुए हैं किसी ने भी आपत्ति नहीं ली इस कारण कोई अन्य वोट डाल कर चला गया। यह बताते हुए वह यह भूल गए कि उनकी भी कोई जवाबदारी बनती है।

You missed

error: Content is protected !!