• Tue. Sep 22nd, 2026

पंचायत निर्वाचन के तीसरे चरण में जिले के तीन विकासखंड क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया हुई, रतलाम, जावरा एवं पिपलोदा में हुआ मतदान

BySurendra Jain

Jul 8, 2022

खबर पक्की, 8 जुलाई, रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तीसरे और अंतिम चरण में रतलाम जिले के रतलाम, जावरा एवं पिपलोदा जनपद क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया शुक्रवार को हुई। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रहेगा मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान में हिस्सा लिया। तीनों क्षेत्रों में मतदान का कुल प्रतिशत 87.06 रहा।
रतलाम रिटर्निंग आफिसर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रतलाम जनपद क्षेत्र में 25 वार्ड के लिए मतदान प्रक्रिया हुई। यहां 97 ग्राम पंचायतों में 1709 वार्ड के लिए स्थापित मतदान केंद्रों की संख्या 343 थी। रतलाम जनपद क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 192348 हैं जिनमें पुरुष 97124, महिला 95220 एवं अन्य 4 मतदाता शामिल हैं। इनमें से मतदान कुल 166436 मतदाताओं ने किया। इनमें पुरुष 84657, महिला 81777 एवं 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान का कुल प्रतिशत 86.53 रहा। इनमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 87.16, महिला मतदान प्रतिशत 85.88 एवं अन्य मतदान प्रतिशत 50 रहा।
जावरा रिटर्निंग आफिसर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनपद क्षेत्र में 22 वार्ड के लिए मतदान प्रक्रिया हुई। यहां 68 ग्राम पंचायतों में 1199 वार्ड के लिए स्थापित मतदान केंद्रों की संख्या 215 थी। जावरा जनपद क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 116258 हैं जिनमें पुरुष 59376, महिला 56879 एवं अन्य 3 मतदाता शामिल हैं। इनमें से मतदान कुल 101728 मतदाताओं ने किया। इनमें पुरुष 51995, महिला 49731 एवं 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान का कुल प्रतिशत 87.50 रहा। इनमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 87.57, महिला मतदान प्रतिशत 87.43 एवं अन्य मतदान प्रतिशत 67 रहा।
पिपलौदा रिटर्निंग आफिसर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनपद क्षेत्र में 19 वार्ड के लिए मतदान प्रक्रिया हुई। यहां 52 ग्राम पंचायतों में 892 वार्ड के लिए स्थापित मतदान केंद्रों की संख्या 168 थी। पिपलौदा जनपद क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 97068 हैं जिनमें पुरुष 49084, महिला 47983 एवं अन्य 1 मतदाता शामिल हैं। इनमें से मतदान कुल 85036 मतदाताओं ने किया। इनमें पुरुष 43157, महिला 41878 मतदाता एवं 1 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान का कुल प्रतिशत 87.60 रहा। इनमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 87.92, महिला मतदान प्रतिशत 87.28 एवं अन्य मतदान प्रतिशत 100 रहा।
निर्वाचन प्रेक्षक डॉ. भार्गव ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्था देखी
रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तीसरे चरण में शुक्रवार को जिले के रतलाम, जावरा एवं पिपलोदा विकासखंड क्षेत्र में पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक भार्गव ने किया।
डॉ. भार्गव ने रतलाम, जावरा एवं पिपलोदा क्षेत्र के कुल 31 बूथों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने कन्ट्रोल रूम जावरा, पिपलोदा का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान डॉ. भार्गव ने अमलेटा के 03 बूथ, धौंसवास के 04, कुम्हारी के 02, बोरदा के 02, बाराखेड़ा के 02, अयाना के 01, शेरपुर के 02, उम्मेदपुरा के 01, आंबा के 04, डेलनपुर के 02 तथा अन्य 08 बूथों का निरीक्षण किया।
उन्होंने मतदान दलों से मतदान प्रक्रिया एवं इस दौरान किसी तरह की परेशानी आने संबंधी जानकारी ली। डॉ भार्गव ने मतदान कर रहे मतदाताओं को कतारबद्ध खड़ा करने के भी निर्देश दिए । उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग शांतिपूर्वक करने का भी आग्रह किया । इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!