• Tue. Sep 22nd, 2026

नगर परिषद् नामली के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित

BySurendra Jain

Jun 16, 2022

खबर पक्की, रतलाम 16 जून । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार भाजपा, जिला रतलाम की कोर समिति की अनुशंसा के पश्चात रतलाम जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा द्वारा नगर परिषद् नामली के 15 वार्डों में वार्ड पार्षद हेतु भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
नामली नगर परिषद् के वार्ड-1 (अन्य पिछड़ा महिला) श्रीमती सीमा पति बालकृष्ण कुमावत, वार्ड-2 (अनुसूचित जाति महिला) श्रीमती सीमा पति अजय जोगचंद, वार्ड-3 (अनारक्षित महिला) श्रीमती रेखा पति अशोक रेणीवार, वार्ड-4 (अनारक्षित महिला) श्रीमती टमा कुंवर पति शैलेन्द्रसिंह देवड़ा, वार्ड-5 (अन्य पिछड़ा वर्ग) कारूलाल पिता मांगीलाल गुजरिया, वार्ड-6 (अनारक्षित) बलवानसिंह पिता गोकुलसिंह सोनगरा, वार्ड-7 (अनारक्षित) श्यामसुंदर पिता  नाथुलाल परिहार, वार्ड-8 (अनारक्षित) पंकज पिता गोपाल जाट, वार्ड-9 (अनुसूचित जाति) जगदीश पिता कारूलाल दडिंग, वार्ड-10 (अन्य पिछड़ा महिला) श्रीमती वर्षा पति प्रवीण चौहान, वार्ड-11 (अनारक्षित) प्रहलाद पिता कालूराम राठौड़, वार्ड-12 (अन्य पिछड़ा वर्ग) मदनलाल पिता नारायण परमार (बॉकेसाब), वार्ड-13 (अनारक्षित महिला) श्रीमती श्रुति पति आलोक जैन, वार्ड-14 (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला) श्रीमती चंदा पति नरेन्द्र सोनावा, वार्ड-15 (अनारक्षित महिला) श्रीमती जया पति राजेश कर्णधार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। उक्त जानकारी भाजपा जिला सहमीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!