• Tue. Sep 22nd, 2026

भाजपा की जनआशीर्वाद सभा – विधायक काश्यप ने किया भाजपा की परिषद् बनाने का आह्वान

BySurendra Jain

Jun 14, 2022

खबर पक्की, रतलाम 14 जून। विधायक चेतन्य काश्यप ने नगरीय निकाय चुनाव में रतलामवासियों से भाजपा की परिषद् बनाने का आह्वान किया है। उनके अनुसार समग्र विकास की अवधारणा लेकर भाजपा की सरकारें जिस दिशा में कार्य कर रही है, उसे आगे बढ़ाने के लिए रतलाम में भाजपा की परिषद् होना आवश्यक है। विधायक सभागृह में आयोजित सभा में श्री काश्यप में शासन की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि अंत्योदय की जो बात पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कही है, उसे भाजपा सरकार पूरी तरह सार्थक कर रही है।
विधायक काश्यप ने सभा में उपस्थित शहर की विभिन्न बस्तियों में निवासरत परिवारों को बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक परिवार को छत देने का संकल्प लिया है और उसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बन रहे है। शासन द्वारा मध्यप्रदेश में भी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है। लाडली लक्ष्मी योजना, संबल योजना से सबको मदद मिली है। आयुष्मान कार्ड योजना से 30 करोड़ लोगों को 5 लाख रूपए तक के इलाज के बीमे का लाभ मिला है। ऐसी योजना देश और दुनिया में कही नहीं है। इसे संबल योजना से जोड़ा गया है। जो संबल का पात्र होगा, उसका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रतलाम में ईलाज की बेहतर व्यवस्थाएं की गई कि जिससे कई परिवारों को स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य लाभ मिला। रतलाम को महानगर बनाने की दिशा में लगातार कार्य हो रहे है। नगर से आधे क्षेत्र में शहर के पास विशेष निवेश क्षेत्र विकसित होने वाला है, जो 8 लेन एक्सप्रेस वे के पास रहेगा। इसका लाभ रतलाम को मिले, उसके लिए उद्योगपतियों को आकर्षित किया जाना है। उद्योगपति वही अकर्षित होते है, जहां सुविधाएं होती है। सुविधाएं विकसित करने का कार्य नगर सरकार पर निर्भर है, इसलिए रतलाम में केन्द्र और राज्य के समान भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है।
झुग्गी प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश सहसंयोजक एवं महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया ने कहा कि शहरवासियों को जब भी आवश्यकता हुई है भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ रहे है। भाजपा की सरकारों ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर आमजन को मदद की है। रतलाम को झुग्गी मुक्त बनाने का जो सपना विधायक श्री काश्यप ने देखा है, वह जल्द पुरा होगा।
नगर निगम चुनाव संचालन समिति प्रभारी मनोहर पोरवाल ने कहा कि कांग्रेस ने रोटी, कपड़ा और मकान के नाम पर 70 साल राज किया, लेकिन किसी को इनका लाभ नहीं दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान नेतृत्व में संवेदनशील सरकार ने अंत्योदय का कार्य किया है। आरंभ में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रीकांत डोसी ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, मण्डल प्रभारी विनोद यादव, मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के विजय यादव, सुरज मीणा, मनोज महावर, लखन रजवानिया, शुभम पोरवाल, अभिषेक राव, जय तलेरा आदि ने किया। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा श्री काश्यप का सम्मान भी किया गया। संचालन मण्डल महामंत्री हेमंत राहोरी ने किया एवं आभार मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!