• Thu. Sep 24th, 2026

अवैध मदिरा जब्त

BySurendra Jain

Jun 8, 2022

खबर पक्की, 8 जून, रतलाम। नगरीय निकायों एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर रतलाम श्री नरेंद्र सूर्यवंशी के आदेश अनुसार, रतलाम सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन एवम प्रभारी आबकारी नियंत्रण कक्ष एम.एल. मांडरे के मार्गदर्शन में वृत्त परगना में प्रभारी अधिकारी चेतन वैद द्वारा 07 जून को थाना नामली में पपु पप्पू रमेश कुमावत के कब्जे से 30 पाव देशी मदिरा प्लेन के ज़ब्त कर आरोपी के विरूद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 01 प्रकरण कायम किया। जब्त मदिरा अनुमानित कीमत 1710 रुपए है। आबकारी आरक्षक संतोष नेका, भावना खोड़े, पंकज पोरवाल, नितिन कुशवाह का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!