• Tue. Sep 22nd, 2026

डॉ अशोक भार्गव रतलाम जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त

BySurendra Jain

Jun 5, 2022

खबर पक्की, 5 जून, रतलाम। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रतलाम जिले के त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आम निर्वाचन- 2022 के निर्वाचन कार्य के पर्यवेक्षण हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
डॉ भार्गव 6 जून से 10 जून तक रतलाम जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे रतलाम के उच्च विश्रामगृह (सर्किट हाउस) में निवासरत रहेंगे। डॉ भार्गव प्रात: 10 से 11 बजे तक निर्वाचन से संबंधित कार्यों हेतु जन सामान्य के लिए उपलब्ध रहेंगे। डॉ भार्गव से टेलीफोन नंबर 07412299412 अथवा मो.नं. 94794-12460 पर निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा जानकारी या सूचना देने हेतु संपर्क किया जा सकता है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!