• Wed. Sep 23rd, 2026

आबकारी विभाग द्वारा 40.59 बल्क ली मदिरा जब्त

BySurendra Jain

May 27, 2022

खबर पक्की, 27 मई, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश अनुसार सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव एवम प्रभारी आबकारी नियंत्रण कक्ष एम.एल. मांडरे, के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग रतलाम द्वारा नगरीय क्षेत्र ढाबों की सघन तलाशी ली गई।
तलाशी में शेर-ए-पंजाब ढाबा पर रवि पिता लालचंद से 9 बियर, रईस पिता मुन्नाखान से 24 पाव प्लेन व 4 पावदेसी मसाला मदिरा, ढाबा बंजली रोड पर रोशन पिता कालू खान बंजली से 36 नग बियर व 35 पाव मदिरा, मां काली ढाबा मोरवानी व नेगी ढाबा बंजली बायपास से खाली तलाशी ली गई। इस प्रकार कुल 40.59 बल्क ली मदिरा जब्त की। आरोपियों के विरूद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 02 व 36 (बी) 01 प्रकरण कायम किया। प्रकरण में कुल मदिरा 40.59 ली, अनुमानित कीमत 11520 रुपए है।
उक्त कार्यवाहीं में आबकारी उपनिरीक्षक वंदना अग्रवाल, चेतन वैद, पुष्पराज सिंह, के.के. पडरिया, आबकारी आरक्षक भागवती सोलंकी, बनसिंह, पुष्पा मीना, भावना खोड़े, जवान पंकज पोरवाल, नितिन कुशवाह का विशेष योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!