• Sat. Nov 7th, 2026

आबकारी विभाग द्वारा छह स्थानों पर दबिश दी गई

BySurendra Jain

May 24, 2022

खबर पक्की, 24 मई, सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन एवम. प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.सी. बारोड़ व आबकारी नियंत्रण कक्ष एम.एल. मांडरे के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त रतलाम स प्रभारी पुष्पराज सिंह द्वारा मुखबिर सूचना पर 6 स्थानों पर दबिश दी गई।
दबिश में बसंतीलाल पिता वर्दीचंद टांक शहर सराय रतलाम से 30 पाव मदिरा, जशोदा पति शिवा निवासी नंदलाई से 08 ली हाथभट्टी, आत्माराम पिता बालू मचार नंदलई से 20 ली हाथभट्टी, गुलारीपाड़ा रतलाम में शकुन्तला पति कैलाश, राधेश्याम पिता मोहन तथा राधाबाईपति शांतिलाल के घर तलाशी लेने पर अवैध शराब नही मिली। आरोपी के विरूद्ध म. प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 03 प्रकरण कायम किया। प्रकरण में कुल मदिरा 28 ली हाथ भट्टी मदिरा व 30 पाव देशी मदिरा अनुमानित कीमत 8100 रुपए है।
उक्त कार्यवाहीं में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एन.आर. वास्कले, विजय मेड़ा, आबकारी उप निरीक्षक अशोक दवे, वंदना अग्रवाल, चेतन वैद, संतोष मंडलोई, मीनाक्षी रेवाले, आबकारी आरक्षक भगवती सोलंकी, बनसिंह अहेरे, भावना खोड़े, पंकज पोरवाल का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!