• Wed. Sep 23rd, 2026

समता जल मंदिर का शुभारंभ चौपड़ा परिवार ने दिया वाटर कूलर

BySurendra Jain

May 19, 2022

खबर पक्की, 19 मई, रतलाम। रतनलाल मिश्रीबाई चौपड़ा की स्मृति में पुत्र राजेश चौपड़ा द्वारा अपने पौत्र मिरांश के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एम सी एच वार्ड मे एक वाटर कूलर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी माध्यम से प्रदान किया। इसका संचालन समता युवा संघ व रेडक्रॉस द्वारा किया जाएगा। समता जल मंदिर का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर मनीष जैन, रेडक्रॉस के प्रदेश प्रबन्ध समिति के महेन्द्र गादिया, सिविल सर्जन डॉ आनन्द चन्देलकर, राजेश चोपड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समता युवा संघ के अभिषेक रांका, अजय घोटा, कमल धम्मानी, पंकज मूणत, अभय चौपड़ा, अनिल चौपड़ा, ललित चौपड़ा, विशाल चौपड़ा, धुव्र चोपड़ा, महेन्द्र मजावदीया व अन्य डॉक्टर मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!