• Sat. Nov 7th, 2026

शिकायतों के निराकरण में आज शाम तक अंतर दिखना चाहिए, कलेक्टर सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में समीक्षा की

BySurendra Jain

May 18, 2022

खबर पक्की, 18 मई, रतलाम। नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा प्रात: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक ली गई। जिसमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए गए निराकरण, शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिन विभागों की अप्रैल माह की शिकायतें सिंगल डिजिट में है उनका शत-प्रतिशत निपटारा गुरुवार शाम तक करना सुनिश्चित करें। निराकरण में कल शाम तक अंतर दिखना चाहिए।
कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, सामाजिक न्याय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, श्रम विभाग, शहरी विकास, विद्युत वितरण कंपनी विभागों के अधिकारियों को मुख्य रुप से बैठक में बुलाया जाकर समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत संतुष्टि पूर्वक निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे। 50 दिवस से अधिक लंबी शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण करें। कलेक्टर 19 मई शाम को दोबारा समीक्षा करेंगे।

error: Content is protected !!