खबर पक्की: 3 मई रतलाम रतलाम प्रेस क्लब चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे इसका रोमांच बढ़ता जा रहा है। सभी के अपनी-अपनी जीत के दावे है। आज आखातीज और ईद के मौके पर कई और नए दावेदार सामने आए हैं। कार्यकारिणी पद हेतु जो नए नाम सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक हिमांशु जोशी, चैतन्य शर्मा, हेमंत भट्ट, नीरज बरमेचा साजिद खान, समीर खान, सिकंदर पटेल Yashwant Rathore, Rajesh Porwal और दिनेश दवे है। यूं तो सभी ने अपने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है सभी अपने फन के माहिर है और सभी के व्यक्तित्व की अपने-अपने विशेषताएं हैं। उम्मीदवारों की भारी भीड़ में अब दबाव मतदाताओं पर है कि वह कैसे अपने विवेक और बुद्धि का उपयोग करते हुए रतलाम प्रेस क्लब और पत्रकारों के हित में अपने मत का सही उपयोग करते हुए एक मजबूत कार्यकारिणी और पदाधिकारियों के लिए चरित्रवान निष्ठावान और समर्पित लोगों को चुने जो पत्रकारों के साथ-साथ जनता की भलाई के लिए भी काम कर सके। और रतलाम प्रेस क्लब का नाम प्रदेश और देश के नक्शे पर चमका सके।



