• Fri. Nov 6th, 2026

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रशासक का पदभार ग्रहण किया

BySurendra Jain

Apr 30, 2022

खबर पक्की, रतलाम 30 अप्रैल। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने शनिवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रशासक का पदभार ग्रहण किया कलेक्टर ने बैंक की कार्य पद्धति की जानकारी प्राप्त की विभिन्न शाखाओं में संपादित किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए
इस दौरान बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक जैन उप पंजीयक सहकारिता श्री एस के सिंह तथा बैंक के प्रबंधक गण तथा कर्मचारी गण उपस्थित थे
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अपनी गतिविधियों का और अधिक विस्तार करें आधुनिकीकरण की दिशा में सतत आगे बढ़े अपनी बैंकिंग सेवाओं के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करें उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की जिले में 22 शाखाएं तथा 102 सहकारी संस्थाएं कार्यरत हैं

error: Content is protected !!