• Sat. Nov 7th, 2026

एयर वाइस मार्शल प्रदीप कुमार बापट का रतलाम प्रेस क्लब के सदस्यों ने स्वागत किया

BySurendra Jain

Apr 26, 2022

खबर पक्की 26 अप्रैल रतलाम, भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल प्रदीप कुमार बापट के सेवानिवृत्ति पश्चात प्रथम रतलाम आगमन पर रतलाम प्रेस क्लब के सदस्य ने भी उनका आत्मीय स्वागत, सम्मान, अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र समाज सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद गुमानसिंह डामोर, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, समाजसेवी महेंद्र गादिया, रतलाम महाराष्ट्र समाज के कोषाध्यक्ष राजेंद्र वाघ, पूर्व महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन, प्रेस क्लब के सदस्यगण, पत्रकारगण तथा सामाजिक संस्थाओं के सदस्यगण उपस्थित थे।

मूलतः उज्जैन जिले के निवासी निवासी सेवानिवृत्त एयर मार्शल श्री बापट का कार्यक्रम में पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद गुमानसिंह डामोर ने अपने संबोधन में कहा कि देश के सैनिकों से मिलकर सदैव अद्भुत अनुभूति होती है। सैनिकों के योगदान से देश गौरवान्वित रहता है। सैनिकों द्वारा अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया जाता है। सैनिक के सम्मान से हम सभी व्यक्ति प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री बापट द्वारा वायु सेना में उच्च पदों पर शानदार कैरियर का निर्वाह किया गया है। इनके सम्मान से हमें आत्मीय प्रसन्नता हो रही है। हम सब गौरवान्वित हैं। कलेक्टर ने श्री बापट को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए श्री बापट के बाल सखा महेश मिश्रा द्वारा बाल्यकाल के संस्मरण सुनाए गए। प्रारंभ में श्री बापट एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत पत्रकार मुकेश गोस्वामी, अदिती मिश्रा, सुरेंद्र जैन, तुषार कोठारी,सौरभ कोठारी, किशोर जोशी और विभिन्न संस्थाओं के उपस्थित प्रतिनिधियों ने किया।

कार्यक्रम का संचालन नीरज शुक्ला और सुश्री अदिती मिश्रा ने किया। आभार मुकेश गोस्वामी ने माना ।

error: Content is protected !!