खबर पक्की : 26 अप्रैल रतलाम, रतलाम प्रेस क्लब के आगामी चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी भी सह सचिव एवं वर्किंग कमेटी के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं
28 वर्ष से सतत् समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए प्रदेश के राष्ट्रीय साप्ताहिक स्पूतनिक समाचार पत्र में 1994 से अपना सफर प्रारम्भ कर नव ज्योति अजमेर,दैनिक सेतू संकल्प,दैनिक अग्नि साक्षी,संझा लोकस्वामी में 08 वर्ष तक नियमित रूप से सेवा के साथ दैनिक स्वतंत्र एलान में प्रबंधन के कार्य के साथ पिछले आठ सालों से दैनिक क्षिप्रा के स्वर को देख रहे हैं। और प्रदेश के ख्यातनाम न्यूज पोर्टल मीडिया वाला में ब्यूरोचीफ पद पर उज्जैन संभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मिलनसार स्वभाव के सोनी समाज सेवा के कार्य में सदैव तत्पर रहते हैं। इसी प्रकार 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले हरिवंश शर्मा भी उपाध्यक्ष पद के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। आपने राज एक्सप्रेस व नव भारत के लिए काफी सालों तक काम किया है और अभी भी नव भारत में ही कार्यरत है। मिलनसार स्वभाव के शर्मा सभी के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।


