• Tue. Sep 22nd, 2026

प्रतिदिन के सैंपल लेने के अलावा कलेक्टर द्वारा चिन्हित दुकानों से भी सैंपल लेंगे, खाद्य एवं औषधि निरीक्षक

BySurendra Jain

Apr 22, 2022

खबर पक्की, 22 अप्रैल, रतलाम। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षक द्वारा क्षेत्र विशेष से ही ज्यादा सैंपल लेने की जानकारी प्रकाश में आने पर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा सख्त कदम उठाया गया है। अब कलेक्टर द्वारा चिन्हित दुकानों की सूची भी निरीक्षक को दी जाएगी जहां से वह अनिवार्य रूप से सैंपल प्राप्त करेगा। निरीक्षक के साथ एक नायब तहसीलदार भी रहेगा जिसके पास लिफाफे में कलेक्टर चिन्हित दुकानों के नाम रहेंगे। इस व्यवस्था से पूरे जिले में एक समान अनुपात में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा सकेंगे। यहां उल्लेखनीय है कि कलेक्टर चिन्हित दुकानों के अलावा खाद्य एवं औषधि प्रशासन निरीक्षक अपने नियमित कार्य के तहत पूर्व अनुसार सैंपल लेने का कार्य सतत जारी रखेगा।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!