खबर पक्की : 21 अप्रैल रतलाम, रतलाम प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनाव 8 मई को संपन्न होंगे। रतलाम प्रेस क्लब के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर निर्वाचन अधिकारी बार एशोसिएशन अध्यक्ष श्री अभय शर्मा , सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट श्री सुनील पारिख , श्री पंकज बिलाला द्वारा निर्वाचन प्रकिया सबंधी घोषणा कर दी गई है।
8 मई 2022 रविवार को
संस्था की साधारण सभा में निर्वाचन प्रकिया सम्पन्न होगी । साधारण सभा की सूचना , व्हाट्सएप पर , अखबार में सूचना प्रकाशित एवं सभी सदस्यों को लिखित में भी जारी की जाएगी । उल्लेखनीय है कि चुनाव को लेकर सदस्यों में जबरदस्त उत्साह है और कई ने तो काफी समय पूर्व से चुनाव मैदान में उतर कर प्रचार भी शुरू कर दिया है जिसमें गोविंद उपाध्याय एवं विजय मीणा प्रमुख नाम है।

