• Tue. Sep 22nd, 2026

देवास जिले लोहारी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर

BySurendra Jain

Apr 18, 2022

खबर पक्की, 18 अप्रैल, देवास। देवास जिले के ग्राम लोहारी स्थित मुकाती परिवार के चार लोगों ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने का कारण पिता-पुत्र के बीच में जमीन बेचने की बात पर हुआ विवाद सामने आया है। फिलहाल चारों को देवास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पर पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पत्नी, बेटा और बेटी की स्थिति सामान्य है। मामले का पता चलने के बाद तहसीलदार देवास, सीएसपी, सिविल लाइंस टीआई संजय सिंह व पुलिस अस्पताल में पहुंची। घर के लोगों के बयान लिए हैं। पिता अस्पताल में नहीं आया।सिविल लाइंस टीआई संजयसिंह के अनुसार रामेश्वर मुकाती निवासी लोहारी ने कुछ दिन पहले अपनी 8 में से 3 बीघा जमीन का सौदा कर दिया था। सोमवार को उसकी नपती हो रही थी। इसी दौरान पुत्र सुनील मौके पर पहुंचा और पिता से जमीन बेचने के बारे में पूछने लगा। पिता को कहा जमीन क्योंकि बेची, कितने में बेची, हम क्या खाएंगे, सुनील ने जमीन का सौदा घर के लोगों से बिना पूछे करने पर आपत्ति ली। इस पर पिता रामेश्वर ने पुत्र सुनील को कहा कि मेरी जमीन है मैं उसका कुछ भी करुं, तू बोलने वाला कौन है।

इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद सुनील घर आया और पत्नी सागरबाई, बेटा चेतन और बेटी महिमा के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर अन्य रिश्तेदार और आसपास के लोगों ने चारों को देवास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। टीआई सिंह का कहना है कि फिलहाल बयान लिए हैं, मामले की जांच कर रहे हैं। पिता अस्पताल में नहीं आया था, इसलिए उससे बात नहीं हो पाई है।

You missed

error: Content is protected !!