• Tue. Sep 22nd, 2026

रतलाम से होगी कांग्रेस की विधानसभा चुनाव लड़ाई की शुरुआत, 22 को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ रतलाम आएंगे

BySurendra Jain

Apr 13, 2022

खबर पक्की, 13 अप्रैल, रतलाम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 22 अप्रेल को रतलाम आएंगे। यहां से वे विधानसभा चुनाव 2023 की लड़ाई की शुरुआत करेंगे। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली किसानों की समस्याओं सहित अन्य मामलों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाथ जनसभा अम्बेडकर मैदान में सुबह 11 बजे करेंगे।
जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष विधायक हर्ष विजय गहलोत एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया श्री कमलनाथ सुबह 10 बजे रतलाम आएंगे। यहां बंजली हवाई पट्टी पर मीडिया से बात करने के बाद सीधे जनजन की आस्था के केंद्र मां कालिका माता मंदिर जाकर पूजन करेंगे। यहां से अम्बेडकर मैदान में मंडलम व सेक्टर प्रभारियों से मीटिंग करके इसी मैदान में भाजपा के खिलाफ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शंखनाद करेंगे। श्री गहलोत एवं कटारिया ने आमजन से श्री कमलनाथ जी के भव्य स्वागत की अपील की है।

You missed

error: Content is protected !!