खबर पक्की, 13 अप्रैल, रतलाम। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी (पूर्व मुख्यमंत्री ) के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जेपी धनोपिया एवं कांतिलाल भूरिया के अनुमोदन तथा शहर जिला कांग्रेश के अध्यक्ष श्री महेंद्र कटारिया की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने रतलाम शहर के सामाजिक कार्यकर्ता श्री पवन जैन को समाज कल्याण प्रकोष्ठ में रतलाम शहर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है उक्त जानकारी रतलाम जिला शहर कांग्रेस मीडिया प्रभारी श्री आशीष तिवारी ने बताया कि श्री पवन जैन की नियुक्ति पर विनोद मिश्रा मामा सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री सुनील पारिख विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील जैन परिवहन प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री कमलेश मोदी प्रदेश सचिव मनसूर अली पटौदी प्रवक्तागण सुजीत उपाध्याय जोएब आरिफ कपूर कोठरी अशोक शर्मा एडवोकेट सरवर अली जैदी एडवोकेट मनमोहन दवेसर एडवोकेट कांग्रेस जन एवं मित्रों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की !

