• Sun. Sep 20th, 2026

मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना 2022, रतलाम जिले के 1 लाख 38 हजार उपभोक्ताओं को 59 करोड रुपए की राशि माफ का लाभ मिला

BySurendra Jain

Apr 7, 2022

खबर पक्की,  07अप्रैल, रतलाम। मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना 2022 का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रदेश के कटनी से किया गया जिसका लाइव प्रसारण रतलाम जिले में भी देखा-सुना गया। इस अवसर पर योजना के तहत रतलाम जिले के 1 लाख 38 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को 59 करोड़ रूपए बिल राशि माफी का लाभ प्रदान किया गया। रतलाम में स्थानीय विधायक सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रधान श्री परमेश मईडा, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, श्री प्रदीप उपाध्याय, अधीक्षण यंत्री श्री सुरेश वर्मा, सिटी इंजीनियर श्री बी.पी. सिंह तथा उपभोक्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उपभोक्ताओं को लाभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

उल्लेखनीय है कि समाधान योजना 2021 लागू होने के बावजूद आम उपभोक्ताओं को बिजली बिलों के भुगतान में आ रही कठिनाइयों के मध्यप्रदेश शासन द्वारा 31 अगस्त 2020 की स्थिति की संपूर्ण बकाया राशि जो स्थगित की गई थी, उस राशि को माफ करने का निर्णय लिया गया है तथा समाधान योजना 2021 के तहत जिन उपभोक्ताओं द्वारा राशि जमा कराई गई है उन्हें भी आगामी बिलो में भुगतान की गई राशि का समायोजन प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना 2022 का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की संवेदनशीलता एवं कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया गया।

श्री परमेश मईडा ने कहा कि कोरोना की विकट परिस्थितियों में परेशान लोगों के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा संवेदनशीलता से अनेक कल्याणकारी योजनाओं द्वारा लाभ प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना भी उसी संवेदनशीलता के तहत लागू की गई है जिससे आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान कायम रहे।

श्रीमती संगीता चारेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा गरीब वर्ग के हित में सदैव दृढ़ संकल्प के साथ कार्य किया गया है। श्री प्रदीप उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सभी वर्गों की भलाई के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सदैव सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य करते रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार भी व्यक्त किया।

error: Content is protected !!