• Sun. Sep 20th, 2026

जनशक्ति द्वारा गुड़ी पड़वा से रामनवमी तक प्रतिदिन नीम शरबत का नि:शुल्क वितरण

BySurendra Jain

Mar 31, 2022

खबर पक्की, 31 मार्च, रतलाम। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सामाजिक संस्था जनशक्ति द्वारा गुड़ी पड़वा से रामनवमी तक प्रतिदिन नीम शरबत का नि:शुल्क वितरण किया जावेगा।
जनशक्ति संयोजक राधावल्लभ खण्डेलवाल ने बताया कि चैत्र माह मे नीम के वृक्ष पर नई कोपलें (पत्तिया) आती है, इनका सेवन यदि इस दरमियान एक सप्ताह तक किया जाए तो शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती एवं वर्ष भर सामान्य वायरल एवं फ्लू से बचाव होता है। इसको दृष्टिगत रखते हुए जनशक्ति संस्था द्वारा प्रतिवर्ष नीम शरबत का नि:शुल्क वितरण किया जाता है।
श्री खण्डेलवाल ने बताया कि नीम शरबत वितरण 2अप्रेल शनिवार से 10 अप्रेल रविवार तक प्रतिदिन जनशक्ति कार्यालय आशादीप स्टेशन रोड़ रतलाम पर प्रात: 7.30 से 9 बजे तक किया जावेगा।
प्रतिदिन ताजा नीम शरबत वितरित करने के लिये जनशक्ति के 50 से भी ज्यादा सदस्य सहयोग करते है, इनमें प्रमुख रुप से महेश खण्डेलवाल, गोपाल सोडानी, जगदीश सोनी, रमेश खण्डेलवाल, बंशीलाल अग्रवाल, हरि खंडेलवाल, विजय जैन, गुरजीत चांवला, गोपाल खण्डेलवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, दिनेश खण्डेलवाल, जितेन्द्र जोनवाल, मन्जू खन्डेलवाल, रंजीता लोदवाल, महेश जोनवाल, अंजलि ललावत, सुदीप मालवीय, जतिन राजावत एवं नकुल मौर्य आदि तैयारीयों मे जुटे हुए है।

error: Content is protected !!