• Sat. Nov 7th, 2026

शिक्षा के क्षेत्र बाद अब रॉयल ग्रुप चिकित्सा सेवा क्षेत्र में भी बढ़ा रहा अपने कदम, रतलाम को जल्द ही मिलेगा 90 बेड का अत्याधुनिक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर

BySurendra Jain

Mar 30, 2022

खबर पक्की, 31 मार्च, रतलाम। रतलाम में रॉयल कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अत्याधुनिक रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की शुरुआत करने जा रहा है। रॉयल ग्रुप की यह सौगात 3 अप्रैल से शुरू हो रही है। जिसके बाद रतलाम समेत आसपास के लोगो को बेहतर इलाज के लिए रतलाम से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।
रॉयल ग्रुप के एमडी प्रमोद गुगालिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान रॉयल ग्रुप के इस नवीन उपक्रम की जानकारी देते हुए रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की कई विशेषताओ के बारे में बताया । वही पत्रकार वार्ता के दौरान रॉयल ग्रुप के प्रशासक डॉ उबेद अफजल, एडवोकेट सुनील पारिख, सुनील जैन भी मौजूद थे। श्री गुगालिया ने बताया कि हाईवे पर सालाखेड़ी में 300 बिस्तर वाला हॉस्पिटल पहले चरण में 90 बिस्तर के साथ शुरू होगा। दूसरे चरण में 300 बिस्तर की क्षमता के साथ प्रारंभ हो जाएगा। सभी जांच अत्याधुनिक तकनीकी से होगी। 24 घंटे उपचार की सुविधा, दवाई, पैरामेडिकल स्टाफ रहेगा।
खास बात यह रहेगी कि मरीज का सुपरविजन करने के लिए हर दिन चिकित्सक चार बार उनके पास जाएंगे। हर वार्ड में नर्सिंग स्टेशन रहेगा। सभी प्रकार के इंश्योरेंस की सुविधा रहेगी। कैशलेस पद्धति से उपचार होगा। मरीजों व उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। पूरा हॉस्पिटल सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। वही सोलर सिस्टम से वाटर सप्लाई रहेगा।
सुबह-शाम रहेगा ओपीडी
श्री गुगालिया ने बताया कि सुबह शाम ओपीडी रहेगा, जिसमें सुबह 9 से 12 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक चिकित्सक परामर्श देंगे। विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक, सर्जन तथा एमडी मेडिसिन अपनी सेवाएं देंगे। खास बात यह रहेगी कि न्यूरो सर्जन, किडनी ट्रांसप्लांट सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेगी। जुलाई-अगस्त में नर्सिंग शिक्षण की शुरुआत होगी। 12 प्रकार के कोर्स शुरू किए जाएंगे।
उपलब्ध सुविधाओं पर एक नजर
ऑपरेशन की सुविधा के लिए तीन थिएटर, डिजिटल &-ह्म्ड्ड4, डायलिसिस, ईसीजी, गहन चिकित्सा उपचार, आईसीयू, सेमी आईसीयू, वेंटिलेटर्स, ऑक्सीजन बेड, इमरजेंसी वार्ड, बीपीएल वार्ड, जनरल वार्ड वातानुकूलित महिला पुरुष के लिए अलग-अलग, प्राइवेट एवं डीलक्स वार्ड की सुविधा रहेगी।
अन्य सुविधाओं में
श्री गुगालिया ने बताया कि हॉस्पिटल परिक्षेत्र पूरा वाईफाई रहेगा। एयर कंडीशनर कैंटीन रहेगा, जिसमें डेढ़ सौ लोग आराम से बैठकर आहार ले सकेंगे। सीसीटीवी सर्विलेंस, आर ओ वाटर, ईपीबीएक्स, एंबुलेंस, जनरेटर, लिफ्ट, पार्किंग की समुचित व्यवस्था रहेगी।
हॉस्पिटल शुरू होने के बाद यह सुविधाएं भी मिलेगी
हॉस्पिटल शुरू होने के बाद सोनोग्राफी, इको, सिटी स्कैन, एमआरआई, एटीएम, ऑटो एनालाइजर, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सुविधाएं भी प्रारंभ होगी।

error: Content is protected !!