• Sun. Sep 20th, 2026

भारत रत्न लता की याद में संगीत निशा 27 मार्च को, 75 अमृत महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजन

BySurendra Jain

Mar 24, 2022

खबर पक्की, 24 मार्च, रतलाम। 75 अमृत महोत्सव समिति के तत्वावधान में स्वर सरिता म्युजिकल ग्रुप द्वारा 27 मार्च रविवार को भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर की याद में राजपूत बोर्डिंग परिसर में संगीत निशा का आयोजन किया जाएगा।
समिति के जिला संयोजक महेंद्र गादिया, सह संयोजक विम्पी छाबड़ा, सुरेन्द्र सिंह भाभरा ने बताया कि अमृत महोत्सव समिति द्वारा विभिन्न विधाओं में अलग-अलग राष्ट्रीयता पर ,साहित्य व सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे है। इस क्रम में स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में आयोजन किया जा रहा है। लता ने ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गीत की लाइव प्रस्तुति देकर देशवासियों में देशभक्ति का माहौल निर्मित किया था। इसलिए भी समिति द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से शहर में संगीत का माहौल भी निर्मित होगा। साथ ही नए कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में स्वर सरिता म्युजिकल ग्रुप के सदस्यों द्वारा लता के गाए नए पुराने यादगार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमे अल्फिया खान, रिदम मिश्रा, विजय फाटक इंदौर, भुवनेश कुमार पंडित व जलज शर्मा द्वारा एकल व युगल गीत पेश किए जाएंगे।

error: Content is protected !!