• Sat. Nov 7th, 2026

छात्रावास अधिक्षिका निलंबित

BySurendra Jain

Mar 10, 2022

खबर पक्की, 10 मार्च, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा उत्कृष्ट कन्या छात्रावास बाजना कि अधीक्षिका श्रीमती उषा कटारा को निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार क्षेत्र संयोजक जनजाति कार्य विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण में अधीक्षिका अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गई।
छात्रावास से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधीक्षिका रतलाम निवास करती हैं एवं छात्रावास में कभी-कभी ही आती हैं। उनकी अनुपस्थिति से छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा निर्धारित अनुशासन भी कायम नहीं रहता है।
जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि शासन द्वारा छात्रावास योजना छात्राओं की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु चलाई जाती है और इसके लिए शासन द्वारा छात्रावास में अधीक्षिका की नियुक्ति इस अपेक्षा के साथ की जाती है कि वह अपने दायित्व का निर्वहन कर छात्रावास की छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में वृद्धि करें तथा उनका नैतिक उत्थान हो। किंतु अधीक्षिका द्वारा अपने कर्तव्यपालन में घोर लापरवाही की गई है, इसका दुष्प्रभाव छात्राओं पर हुआ। उक्त कारणों से अधीक्षिका को निलंबित कर उनका मुख्यालय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ रखा गया है।

error: Content is protected !!