• Thu. Sep 24th, 2026

संतोष राउत, विवेक जौहरी के बाद सुधीर कुमार सक्सेना तीसरे ऐसे पुलिस महानिदेशक जो रतलाम एसपी रहे

BySurendra Jain

Mar 3, 2022

खबर पक्की: 3 मार्च रतलाम, मध्य प्रदेश के नए डीजीपी बनने जा रहे आईपीएस सुधीर कुमार सक्सेना जो अभी कैबिनेट सेक्रेटरी सिक्योरिटी के पद पर केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दे रहे थे 12 जुलाई 94 से 9 मई 97 तक रतलाम एसपी के पद पर रहे। रतलाम एसपी के पद पर भी आपका कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा उस वक्त एडिशनल एसपी भी सतीश कुमार सक्सेना हुआ करते थे। रतलाम एसपी का चार्ज भी उन्होंने रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से लिया था जो उस वक्त तत्कालीन रतलाम एसपी थे वह भी करीब 1 साल तक रतलाम एसपी के पद पर रहे थे। यह सुखद संयोग ही है कि जिनसे एसपी का चार्ज लिया था उन्ही से पुलिस महानिदेशक का चार्ज भी लेंगे। संतोष राउत के बाद विवेक जोहरी, और अब सुधीर कुमार सक्सेना तीसरे ऐसे पुलिस महानिदेशक होंगे जो रतलाम एसपी के पद पर रहे। पुलिस महानिदेशक बनने जा रहे सुधीर सक्सेना सक्सेना 1987 बैच में सबसे सीनियरअफसर हैं। सक्सेना अभी तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। जौहरी 4 मार्च को रिटायर्ड हो रहे हैं। सुधीर कुमार सक्सेना ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वे डीआईजी अजाक पुलिस मुख्यालय, डीआईजी सीआईडी पुलिस मुख्यालय, डीआईजी सीबीआई सहित कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उनके मन में रतलाम एसपी रहते सुखद स्मृतियां आज भी शेष है और खबर पक्की के संपादक सुरेंद्र जैन द्वारा उन्हें डीजीपी बनाए जाने के लिए लगाए गए बधाई फोन पर चर्चा में उन्होंने रतलाम के लोगों को याद करते हुए शुभकामनाएं भी दी थी। खबर पक्की रतलाम की जनता और रतलाम की प्रेस की ओर से उन्हें पुलिस महानिदेशक बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं।

error: Content is protected !!