• Sat. Nov 7th, 2026

शहर में पहली बार सत्यम-शिवम-सुंदरम् महारुद्राभिषेक का ऐतिहासिक आयोजन , 121 शिवलिंग का 121 विद्वान पंडितों एवं 121 यजमान सामूहिक रूप से करेंगे महारुद्राभिषेक, आने वाले भक्तजन भी कर सकेंगे जलाभिषेक

BySurendra Jain

Feb 28, 2022

खबर पक्की, 28 फरवरी, रतलाम। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत-महात्माओं के सानिध्य में सामाजिक समरसता के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सनातन समाज के धर्मनिष्ठ, जागरूक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से शहर में पहली बार सत्यम्?-शिवम्?-सुंदरम् महारुद्राभिषेक का ऐतिहासिक विशाल एवं भव्य आयोजन मंगलवार को महाशिवरात्रि पर किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर 121 शिवलिंग को स्थापित कर 121 विद्वान पंडितों एवं 121 यजमान जोड़ों द्वारा महारुद्राभिषेक किया जाएगा।
आयोजन को लेकर सोमवार को सनातन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी व आयोजन समिति सदस्य अंतिम तैयारियों में जुटे रहे। भव्य स्तर पर होने जा रहे इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान प्रवीण मोहनलाल जी सोनी है। आयोजन मां कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में सुबह 10.30 बजे से होगा। महारुद्राभिषेक के लिए आयोजन स्थल पर 37500 स्केवेयर फिट का विशाल पांडाल तैयार किया गया है। आयोजन का विशेष आकर्षण 121 शिवलिंग दर्शन, 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन श्रद्धालुजन कर सकेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक जन को दिव्य शिवलिंग पर जलाभिषेक का अवसर प्राप्त होगा। महारुद्राभिषेक के बाद फरियाली महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, आयोजन समिति के सर्वश्री शैलेन्द्र डागा, अनिल झालानी, सुभाष सोनी, बजरंग पुरोहित, प्रेम उपाध्याय, मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, संदीप व्यास, दिनेश पोरवाल, द्वारका पालीवाल, राजेश दवे, मोहन मुरलीवाला, सूर्यनारायण उपाध्याय (छोटू भाई), ओमप्रकाश त्रिवेदी, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, मदन सोनी, मदन शर्मा, नवनीत सोनी, डॉ. राजेश शर्मा, पवन सोमानी, भगत भदौरिया, मोहनलाल धभाई, प्रहलाद पटेल, सुरेश पापटवाल, रमेश गर्ग, भरत शर्मा (टंच), राजेश सक्सेना, दिनेश दवे, बद्रीलाल परिहार, कैलाश झालानी, राजेश माहेश्वरी, सत्यनारायण पालीवाल, बबलु परिहार, राजेश चौहान, संजय दवे, निमिष व्यास, राजीव रावत, प्रकाश जादव, विनोद राठौड़, विशाल जायसवाल, कोमलसिंह पंवार, पवन मित्तेरानी, मयंक जाट, जनक नागल, चेतन शर्मा, डॉ. अंशुल चौहान, रामचन्द्र धाकड़, गोपाल शर्मा, हितेश कामरेड, रमेश पांचाल, सुनील जोशी, देवप्रकाश शर्मा, सीमा टांक, अदिति दवेसर, राखी व्यास, चेतना पाटीदार आदि ने शहर के धर्मालुजनों से सपरिवार पधारकर सनातन धर्म के इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

error: Content is protected !!