खबर पक्की, रतलाम 26 फरवरी | भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की राज्य स्तरीय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में रतलाम के रेडक्रॉस समिति के पूर्व चेयरमैन श्री महेंद्र गादिया का नाम चयनित किया गया है उल्लेखनीय है कि श्री गादिया द्वारा पूर्व में रेड क्रॉस तथा अन्य सामाजिक क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट सेवा भावना कार्यों के दृष्टिगत उनका नाम जिले से राज्य स्तरीय प्रबंध समिति सदस्य हेतु प्रेषित किया गया है

