• Sat. Sep 19th, 2026

प्रयास बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए : काकानी, मेडिकल कॉलेज इंदौर एवं मेडिकल कॉलेज रतलाम के संयुक्त प्रयास से थैलेसीमिया पेशेंट के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट

BySurendra Jain

Feb 22, 2022

खबर पक्की, 22 फरवरी, रतलाम। कार्यशाला रतलाम में जिला रोगी कल्याण समिति के सहयोग से आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए संभागीय ऑर्गन डोनेशन समिति सदस्य गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज इंदौर के डीन डॉ संजय दीक्षित के मार्गदर्शन में अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर पीएस ठाकुर, एचओडी प्रो. डॉ. प्रीति मालपानी, डॉ प्राची चौधरी, डॉक्टर अमृता चौधरी द्वारा एमवाय अस्पताल में भर्ती प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए थैलेसीमिया रोगियों जिनके के बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो कर वार्ड में भर्ती हैं से समाजसेवी गोविंद काकानी को मिलवाया एवं कार्यशाला से पूर्व संबंधित जानकारी से अवगत कराया।
एचओडी डॉ प्रीति मालपानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सन 2018 से इंदौर एमवाई में बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जा रहा है। अब तक 42 बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया है। जिसमें 85 प्रतिशत सफलता प्राप्त की है।
बोन मैरो ट्रांसप्लांट के पहले मरीज एवं बोन मैरो देने वाले के लिए आवश्यक टेस्ट किए जाते हैं जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने बताया कि इस कार्य के लिए अब तक रोगियों को रतलाम से बड़े शहर की ओर जाना पड़ता था। जिसमें रोगी थैलेसीमिया बच्चे एवं परिवार जन को बहुत अधिक कठिनाई होती है। बढ़ते हुए थैलेसीमिया बच्चों के भविष्य को ध्यान रख रतलाम में भी थैलेसीमिया रोगियों के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए आवश्यक टेस्ट हेतु कार्यशाला आयोजित की जाना है।
रतलाम मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता, एचओडी डॉक्टर देवेंद्र नरगावे के प्रयासों से यूएसए के प्रसिद्ध डॉक्टर प्रकाश सतवानी द्वारा दी गई तारीख पर मार्च महीने में आयोजित किया जाने का प्रयास चल रहा है।
संभागीय ऑर्गन डोनेशन समिति सदस्य गोविंद काकानी ने डॉक्टर प्रीति मालपानी को जानकारी में बताया कि रतलाम जिले सहित आसपास के 7 जिलों के लगभग 140 बच्चे थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होकर रतलाम में रक्त चड़ावा रहे हैं। उनके उज्जवल भविष्य के लिए रतलाम में पहली बार इस प्रकार का कैंप आयोजित करना बहुत ही कठिन काम है। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के सहयोग से यह पुनीत कार्य के प्रयास ने गति पकड़ ली है।

You missed

error: Content is protected !!