• Sat. Nov 7th, 2026

मध्यप्रदेश के विकास में समाज की सहभागिता जनअभियान का ध्येय : उपाध्याय, विधायक डॉ. पाण्डेय ने परिषद के जनहितैषी कार्यो के लिये पॉच लाख रूपयें देने की घोषणा की

BySurendra Jain

Feb 7, 2022

खबर पक्की, 7 फरवरी, रतलाम। म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्ड जावरा द्वारा प्रस्फुटन समितियों, सीएसीएमडीएलपी, स्वैच्छिक संगठन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ विकासखण्ड स्तरीय संवाद बैठक का आयोजन नगर पालिका सभागृह जावरा में किया गया। मै कोरोना वॉलेटियर्स अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया गया।
संवाद बैठक में मुख्य अतिथि म.प्र. जन अभियान परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंन्द्र पाण्डेय, परिषद के संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय व विकासखण्ड समन्वयक युवराज सिंह पंवार उपस्थित रहे।
म.प्र. जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री विभाष उपाध्याय ने बताया कि मध्यप्रदेश के विकास में समाज की सहभागिता जनअभियान का ध्येय है। इसी ध्येय को ध्यान में रखकर ग्राम के साथ-साथ अब नगरीय केन्द्रो पर भी वार्ड समितियों का गठन किया जाकर परिषद की सभी समितियों को पुन: सक्रिय किया जावेगा। सभी समितियॉ अपने कार्यक्षेत्र में पारिस्थितिक तंत्र, पर्यावरण, नदी संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ, संस्कार, महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर प्राथमिकता से कार्य करते हुऐ नदी किनारे वृहद पौधारोपण, पक्षियों की प्रजातियों संरक्षण और संवर्धन, गौपालन और जैविक कृषि, स्वच्छता संकल्प अभियान को सफल बनाना, हमारे साहित्यिक ज्ञान को युवा पीढी के बीच में ले जाने, ग्राम स्तर पर मॉडल पुस्तकालय खोलने, लोक पंरपराओं का संरक्षण, बालिका शिक्षा, रसायनमुक्त खेती, स्वस्थ समाज आदि पर जोर दिया। मै कोरोना वॉलेटियर्स अभियान से प्रदेश में एक लाख से अधिक वॉलेटियर्स जुडकर कोरोना नियंत्रण में महत्वपूर्ण कार्य किया।
डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि परिषद समाज को सेवा क्षेत्र में दिशा देने का कार्य कर रही है। परिषद की समितियॉ ग्रामों समाज के हर वर्ग को जागरूक करने का कार्य कर रही है, नदी संरक्षण के लिए योजनाबद्व कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने जावरा में पीलियाखाल सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट की जानकारी भी दी। परिषद के माध्यम से प्रशिक्षित होकर दूसरों पर भी प्रशिक्षित करें। सप्ताह में एक दिन एक विषय पर कार्य के लिये विचार करें जैसे विवादमुक्त ग्रामों का निर्माण, नदियों को सदा नीरा बनाना, औषधि पौधों का रोपण, शहरी वन, पुस्तकालय की स्थापना आदि। परिषद मुख्यमंत्रीजी के स्वप्न को साकार करने के लिए जो भी जनहितैषी कार्य करेगी। उसके लिये विधायक निधि से पॉच लाख रूपए देने की घोषणा की गई।
बैठक में परिषद के संभाग समन्वक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों के कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और मैं कोरोना वॉलेटियर्स अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों को सम्मानित किया गया। गीत देवीसिंह राठौर के द्वारा प्रस्तुत किया गया। संचालन श्री अर्पित शिकारी ने तथा विकासखण्ड समन्वयक श्री युवराज सिंह पंवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। बैठक में परिषद से जुड़े स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम के छात्र मेंटर्स, प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी, समाजसेवी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!