खबर पक्की, 1 फरवरी, रतलाम। जिले में अनमोल एप में गर्भवती माताओं एवं शिशु पंजीयन की अत्यंत कम उपलब्धि होने के कारण महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे । नोटिस का उत्तर प्राप्त न होने के कारण रतलाम जिले की 3 संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सात दिवस का मानदेय काटकर दंडात्मक कार्रवाई की गई है। जिले की संविदा ए एन एम श्रीमती संगीता वसुनिया एएनएम वार्ड क्रमांक 18, श्रीमती संगीता भूरिया एवं वार्ड क्रमांक 39 तथा मनीषा परमार वार्ड क्रमांक 25 का सात दिवस का मानदेय कटोत्रा किया गया है।
