• Sun. Sep 20th, 2026

आदिवासी हितग्राहियों को वाहन मिले, राशन वितरण से कमाई होगी, अतिरिक्त समय में व्यवसायिक उपयोग से आय अर्जित कर सकेंगे

BySurendra Jain

Jan 27, 2022

खबर पक्की, 27 जनवरी, रतलाम। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सैलाना पहुंचकर 27 जनवरी को विकासखंड बाजना तथा सैलाना के उचित मूल्य दुकानदारों और उन आदिवासी हितग्राहियों की बैठक आयोजित की जिन हितग्राहियों को मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के तहत खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा बैंकों के माध्यम से 1 मेट्रिक टन तथा 2 मेट्रिक टन क्षमता के वाहन दिलवाए गए हैं और उनको अपने सेक्टर में उन क्षेत्रों में राशन वितरण का कार्य प्रदान किया है जहां उचित मूल्य की दुकान नहीं है कलेक्टर ने आदिवासी हितग्राहियों को उनके द्वारा किए जाने वाले कामकाज की समझाइश दी साथ ही बताया कि शासन से आदिवासी हितग्राहियों को वाहन द्वारा राशन वितरण का भाड़ा तो मिलेगा ही साथ ही अतिरिक्त समय में आदिवासी हितग्राही वाहन का व्यवसायिक उपयोग करके अतिरिक्त कमाई भी कर सकेंगे इससे उनका आर्थिक स्तर ऊंचा होगा यही राज्य शासन की मंशा भी है इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस एच चौधरी एसडीएम सैलाना श्रीमती कामिनी ठाकुर एकलव्य आवासी विद्यालय के प्राचार्य श्री लखन लाल शास्त्री भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!