• Mon. Sep 21st, 2026

गोलीबारी के आरोपी का मकान तोड़ा रतलाम को किसकी नजर लग गई दो बार गोलीबारी और सुराणा की घटना ने रतलाम की छवि को खराब किया

BySurendra Jain

Jan 21, 2022

खबर पक्की :21 जनवरी रतलाम, मोमिनपुरा भाटों का बास में गोली चलाने वाले अकबर घोसी का मकान जिला प्रशासन ने पुलिस की उपस्थिति में तोड़ दिया और सट्टेबाज सोहन का नमकीन का ठेला भी हटा दिया। ज्ञातव्य है कि अकबर घोसी ने सट्टेबाज सोहन से रंगदारी वसूलने के लिए उस पर पांच फायर किए थे जिससे शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने टीआई माणक चौक और दो बीट प्रभारियों को भी निलंबित कर दिया है। 10 दिन में दूसरी बार गोलीबारी की खबर और ग्राम सुराणा में हिंदुओं द्वारा पलायन की धमकी के बाद जिला और पुलिस प्रशासन की वैसे ही बहुत किरकिरी हो रही है और रतलाम का नाम गलत अर्थों में राष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया है। अगर राज्य शासन ने जल्दी ही रतलाम को लेकर सही डिसीजन नहीं लिया तो हालात और बिगड़ेंगे ऐसा जनता और जनप्रतिनिधियों का मानना है।

error: Content is protected !!