• Sun. Sep 20th, 2026

रक्तदान महादान है और आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी एक की जिंदगी बचा सकता है

BySurendra Jain

Jan 12, 2022

खबर पक्की, 12 जनवरी, रतलाम। रक्तदान महादान है और आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी एक की जिंदगी बचा सकता है, इसी लाइन को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के द्वारा डोनर मोटिवेशन ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग में वह सारी संस्थाएं जो किसी न किसी माध्यम से या किसी ना किसी विशेष दिन पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कराती हैं, उन्हें सम्मानित किया गया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए मोटिवेट करने को कहा गया। बाहर से आई हुई सभी संस्थाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि कैसे हम किसी को ब्लड डोनेट करने के लिए मोटिवेट कर सकते हैं और उनका दिया हुआ खून किसी की जिंदगी बचा सकता है। कार्यक्रम में सिविल सर्जन प्रभारी डॉक्टर कृपाल सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। विक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी डॉ योगेश नीखरा के सानिध्य में हुआ । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी महेंद्र गादिया, समाजसेवी गोविंद काकानी , ब्लड बैंक प्रभारी डॉ सी.पी. राठौड़, मीनाक्षी शर्मा, सुनील गोयल, जय सिंह सिसोदिया, हर्षिता राठौड़ मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र तटावत के द्वारा किया गया और आभार अंकित पाटीदार ने माना !

error: Content is protected !!