खबर पक्की: 12 जनवरी रतलाम, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा द्वारा हर निर्माण में नजूल अनापत्ति को अनिवार्य किए जाने से संबंधित मुद्दे को लेकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से भेंट की थी और इसे भ्रष्टाचार बढ़ाने वाला बताया था। उनके बात को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर निगमायुक्त सोमनाथ झरिया में कल 11 जनवरी को आदेश निकाला है कि 2400 वर्ग फीट तक के प्लाट पर नजूल की एनओसी अब अनिवार्य नहीं होगी इससे 90% लोगों को राहत मिलेगी

