खबर पक्की: 26 दिसंबर, रतलाम गरीब बस्ती में रहने वाले बच्चों को शिक्षा की जरूरत रहती है इस क्षेत्र में सरकार व स्वयंसेवी संस्थाएं अपने स्तर पर बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करती रहती है किंतु नगर के तीन विद्यार्थियों ने गरीब बस्ती में रहने वाले बच्चों को ना केवल शिक्षित किया बल्कि उन्हें अंग्रेजी का शब्द ज्ञान देकर पारंगत किया और आगे अध्ययन के लिए सामग्री प्रदान की । नोएडा में बीबीए कर रही नगर के 3 विद्यार्थी कु ध्वनि मनीष जैन , कु रिशिता कमल जैन व कु रीतिका मनीष सोनी ने यह बीड़ा उठाया तथा स्लम बस्ती हाट की चौकी क्षेत्र में सेवा भारती द्वारा संचालित आवासीय हॉस्टल में क्षेत्र के आसपास रहने वाले गरीब बच्चों को एकत्रित किया व अंग्रेजी की शिक्षा देना शुरू किया तथा उन्हें धीरे धीरे अक्षर ज्ञान करवाने के साथ-साथ पढ़ाई के विभिन्न तौर-तरीके भी सिखाए। लगातार 1 महीने तक पढ़ाने के बाद इन बच्चों को बैग स्वेटर तथा अन्य पाठ्य सामग्री प्रदान की । यह बच्चे अब अंग्रेजी भाषा का बहुत कुछ ज्ञान सीख गए हैं ।इस दौरान कार्यक्रम के अतिथि समाजसेवी सेवा भारती अध्यक्ष राकेश मोदी नीरज बरमेचा विनोद करमचंदानी मौजूद थे l

