• Sat. Sep 19th, 2026

आशा – आशा सहयोगियों के शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन पर पुलिस ने बलपूर्वक की गिरफ्तारी, भोपाल में रतलाम की आशा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर विदिशा रोड़ पर छोड़ा

BySurendra Jain

Dec 21, 2021

खबर पक्की, 21 दिसंबर, रतलाम। आशा-आशा सहयोगनी संयुक्त मोर्चा म.प्र. के आह्वïान पर आशाओं एवं सहयोगियों की वेतनवृद्धि एवं कोविड वैक्सिनेशन की राशि का भुगतान की मांगों को लेकर सैकड़ों आशा कार्यकर्ताएं भोपाल के नीलम पार्क में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मिशन संचालक को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसके पूर्व पुलिस ने नीलम पार्क के आसपास आशाओं को बलपूर्वक रोक लिया व पार्क में अंदर नहीं जाने दिया।
पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त मोर्चे के प्रांतीय अध्यक्ष ए.टी. पद्मनाभम तथा लक्ष्मी कौरव समेत सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें रतलाम की आशा कार्यकर्ता मीनाक्षी गौड़, संगीता लौहार, अनिता काकन्या, ललिता चौहान, कृष्णा देवड़ा, पूजा कारा, निर्मला धनोतिया, सोनिया गामड़, मधु राठौड़, लीला अहिरवार, उषा करड़े, श्यामा खराड़ी, उषा वर्मा, नीता तिवारी, प्रभा शर्मा व कल्पना उपाध्याय को गिरफ्तार कर भोपाल से दूर विदिशा रोड़ पर छोड़ दिया।
सीटू अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, आशा युनियन अध्यक्ष मीनाक्षी गौड़, उपाध्यक्ष शकुंतला चौहान, गीता राठौर, कीर्तिकुमार शर्मा ने सरकार की दमनात्मक कार्यवाही की घोर निंदा की। इन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताएं मात्र 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि से अपने परिवार का जीवन यापन चलाने में विवश है। कोविड वैक्सिनेशन भी लगातार कार्य कर रही है जिसका भुगतान नहीं हुआ है। अगर आशा-आशा सहगोनियों की प्रमुख मांगे वेतनवृद्धि की प्रशासकीय प्रस्ताव की शीघ्र स्वीकृति नहीं दी गई तो आगामी आंदोलन और तीव्र किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!