• Sun. Sep 20th, 2026

खुले में गंदगी करने पर 13 व्यक्तियों पर जुर्माना, मास्क नहीं लगाने पर 43 व्यक्तियों पर जुर्माना

BySurendra Jain

Dec 21, 2021

खबर पक्की, 21 दिसंबर, रतलाम। कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशानुसार नगर में ऐसे दुकानदार व नागरिक जो कि खुले में कचरा डालकर शहर को गंदा करते हैं, मलबा डालकर अतिक्रमण करते है उन पर लगाम लगाने हेतु संबंधितों पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत 21 दिसम्बर को 13 व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया।
निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार खुले में गंदगी करने पर राजेन्द्र फास्ट फुड सेन्टर जवाहर नगर मुक्तिधाम रोड पर 2000, चाय-साय टी स्टॉल 80 फीट रोड पर 1000, एच.के. चौधरी, सोनू पाटीदार सैलाना रोड, सुमीत पावर हाउस रोड, वीरसिंह, पवन दो बत्ती, कुलदीप, विनायक, दिलीप गोस्वामी, अमित फ्रीगंज रोड पर 100-100, भाटीजी सैलाना रोड, प्रदीप फ्रीगंज रोड पर 50-50 रूपये का स्पॉट फाईन कर भविश्य में गंदगी ना करने की समझाईष दी।
इसके अलावा नगर विभिन्न क्षेत्रों में बिना मास्क वाले 43 व्यक्तियों पर 100-100 रूपये का स्पॉट फाईन पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाने की समझाईश दी गई।

error: Content is protected !!