• Sun. Sep 20th, 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी विप्लव जैन को सौंपी

BySurendra Jain

Dec 19, 2021

खबर पक्की :19 दिसंबर रतलाम, देर से ही सही पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की अंततः घोषणा हो ही गई। पिछले 11 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय रूप से भागीदारी रखने वाले विप्लव जैन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है पिता कमल जैन भी बरसों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय जिम्मेदारी निभाते रहे हैं माता संगीता जैन भी सेवा भारती की सक्रिय सदस्य है। उनके भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने की खबर के साथ ही ईस्ट मित्रों सगे संबंधी परिवारजनों सहित जिलेभर से बधाईयो का तांता लग गया।

error: Content is protected !!