• Sat. Sep 19th, 2026

विप्लव जैन बने भाजयुमो के रतलाम जिलाध्यक्ष

BySurendra Jain

Dec 18, 2021

खबर पक्की, 18 दिसंबर, रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की पहेली शनिवार रात को सुलझ गई।
भजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने शनिवार देर रात प्रदेश के चार जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें पहला नाम विप्लव जैन का है जिन्हें रतलाम जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। इसे अलावा सीहोर की जिम्मेदारी भूपेंद्र पाटीदार, दतिया की मानसिंह कुशवाह और मुरैना की सोनू परमार को दी गई है।
रतलाम जिला अध्यक्ष पद को लेकर काफी समय से असमंजस बरकरार था। जिला अध्यक्षों की आए दिन जारी हो रही सूचियों में जिले का नाम नहीं होने से संगठन के कार्यकर्ताओं में मायूसी का आलम था वहीं दावेदारों की नींद उड़ी हुई थी। जिला अध्यक्ष पद के लिए यूं तो कई दावेदार थे लेकिन प्रमुख रूप से जुबिन जैन और विप्लव जैन में ही रस्साकसी थी जो शनिवार को नई सूची जारी होते ही खत्म हो गई। विप्लव के पिता कमल जैन प्रसिद्ध फर्नीचर व्यवसायी होकर संघ से जुड़े हुए हैं। वहीं विपल्व का अपना मजबूत नेटवर्क है। इसके साथ ही वे शुरू से ही प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के संपर्क में थे। इसके अलावा भी विपल्प की ताजपोशी के लिए प्रदेश स्तर के एक अन्य पदाधिकारी लगे हुए थे। उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही संभावना जता दी थी।

You missed

error: Content is protected !!