खबर पक्की, 11 दिसंबर, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रतलाम आए। स्थानीय बंजली हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों आदि द्वारा आत्मीय स्वागत, अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदोरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चैतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, राजेंद्रसिंह लुनेरा, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी व अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीउपस्थित थे।

