खबर पक्की, 20 नवंबर, रतलाम। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 20 नवम्बर शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के घोशित किये गये नतीजो में नगर निगम रतलाम ने गोल्ड हासिल किया वहीं स्वच्छता में 1 से 10 लाख व उससे अधिक आबादी वाले शहरों में नगर निगम रतलाम ने 42 वीं नेशनल रैंकिग प्राप्त करने पर नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी, नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।
भारत सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 20 नवम्बर शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के नतीजे घोशित किये जिसके तहत नगर निगम रतलाम ने गोल्ड हासिल किया। स्वच्छता में नगर निगम रतलाम ने राष्ट्रीय स्तर पर 1 से 10 लाख व उससे अधिक आबादी वाले शहरों में 42 वां स्थान प्राप्त किया वहीं 1 से 3 लाख आबादी वाले शहरों में नगर निगम रतलाम ने प्रदेश में 10 वीं रैंकिग प्राप्त की।

