खबर पक्की : 13 नवंबर रतलाम, कल विधायक चैतन्य कश्यप के कलेक्टर से मिलने व निर्माणो को कंपाउंडिंग करने के प्रेस नोट जारी करने के बावजूद आज जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम द्वारा धोलावाड़ रोड पर तोड़फोड़ की जा रही है। जिला प्रशासन की इस तोड़फोड़ की कार्रवाई से जिले के प्रॉपर्टी व्यवसाई में डर और आतंक का माहौल फैल गया है। भारी बहुमत से जीते गए जनप्रतिनिधियों की बात को दरकिनार करना और अपने मनमानी को जारी रखना किसी और समीकरण की ओर इशारा कर रहा है। क्या नगर में और पूरे प्रदेश में विकास पुरुष का दर्जा हासिल कर चुके कश्यप जी खबर पक्की की खबर के बाद जब कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे तो लोगों को कुछ उम्मीद बंधी थी। लेकिन उनके इस पहल को दरकिनार कर जिला प्रशासन अपनी मनमानी करते हुवे तोड़ फोड़ जारी रखे हुवे है। क्या विधायक अपने सौम्य और सरल तेवरों को अब तीखा करेंगे क्योंकि अब तक के कार्यकाल में यह पहला अवसर है जब उनकी प्रतिष्ठा को दाव पर लगाया जा रहा है।

