• Thu. Sep 17th, 2026

लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई

BySurendra Jain

Nov 10, 2021

खबर पक्की, 10 नवम्बर, इंदौर, नाम आवेदक –  जाम सिंह पिता कसना उम्र 31 वर्ष निवासी पाडल घाटी जिला झाबुआ

*नाम आरोपीया*- श्रीमती रेखा मेढा पटवारी, उम्र 38 वर्ष पटवारी हल्का नंबर 56 पेटलावद जिला झाबुआ

विवरण- आवेदक के अनुसार उसने ग्राम कदवाली तहसील पेटलावद जिला झाबुआ में ढाई बीघा कृषि भूमि क्रय की है जिसका उसे नामांतरण करवाना था नामांतरण करवाने के एवज में पटवारी रेखा मेढा द्वारा ₹6000 रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक जाम सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त महोदय को की गई थी रिकॉर्डिंग में रिश्वत मांगा जाना पाए जाने से  आज दिनांक 10 11 2021 को ट्रैप दल का गठन किया गया और ₹ 4000 की रिश्वत लेते हुए आरोपीया पटवारी रेखा मेढा को रलियावन स्कूल के प्रांगण से रंगे हाथों ट्रैप किया गया ₹ 2000 की राशि आरोपिया के द्वारा पूर्व में ही ले ली गई थी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही अभी जारी है 

error: Content is protected !!